बिहार

पटना में बदमाशों की साजिश नाकाम, परसा बाजार पुलिस ने देसी कट्टा और चोरी की बाइक के साथ चार को गिरफ्तार किया

पटना, अजित। पटना पुलिस के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चल रहे वाहन जांच अभियान के दौरान परसा बाजार थाना की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. रविवार की देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से जब्त मोबाइल में देसी कट्टा की तस्वीर देख पुलिस ने पूछताछ शुरू की और पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान नीरज कुमार बेलदारी चक, अभिषेक कुमार बेलदारी चक, अमन कुमार सलारपुर परसा बाजार एवं शुभम कुमार चिलबिली बेउर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, चोरी की मोटरसाइकिल और दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं।

परसा बाजार थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि वाहन जांच के दौरान जब दो संदिग्ध बाइक सवारों को पकड़ा गया, तो उनके मोबाइल की जांच के दौरान देशी कट्टा की तस्वीर मिली. इसके बाद पूछताछ में उनके अन्य दो साथियों का नाम सामने आया. त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को भी दबोच लिया गया और इनके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. फिलहाल चारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूछताछ जारी है।

Related posts

पीएचसी मारूफगंज में डॉ. माला श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी विदाई, डॉ. विजय कुमार चौधरी को मिला प्रभार

कटिहार में संस्थागत प्रसव को गति देने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति सख्त : निष्क्रियां आशा कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई और विस्तृत वर्क प्लान लागू

बंशीधर बृजवासी और राहुल राज की विधान परिषद् सदस्यता रद्द करने की मांग, जन सुराज समर्थित प्रत्याशियों ने सभापति को सौंपी याचिका