बिहार

नदी में 13 वर्षिय बच्ची डुबी, रेस्कयु में लगा हुआ एसडीआरएफ टीम

अररिया(रंजीत ठाकुर): अंतिम सोमवारी 8 अगस्त को जोगबनी थाना क्षेत्र के परमान नदी स्थित मीरगंज पुल के समीप शिव मंदिर में जलाभिषेक करने आई जोगबनी टिकुलिया वार्ड 9 निवासी कमलेश पांडे के 13 वर्षीय पुत्री रागिनी पांडे परमान नदी में नहा कर जल भरने के क्रम में डूब गई । डूबते देख श्रद्धालुओं ने डूबने की जानकारी आसपास के लोगों को दिया, जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोरों के द्वारा बच्ची का खोज प्रारंभ किया गया, परंतु नहीं खोज पाने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा जोगबनी थाना अध्यक्ष अफताब अहमद एवं अंचल पदाधिकारी फारबिसगंज को सूचना दिया गया

सूचना पाते उक्त पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर बच्ची का खोज नदी में करवाने लगा परंतु शाम तक बच्ची को खोजने में सफलता हासिल नहीं हुआ। बताते चलें कि नदी में जलस्तर में वृद्धि के कारण बच्ची को खोजने में असफलता हासिल हुई है। मौके पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह, सिपाही जोगिंदर मंडल, बृजेश कुमार, राजीव कुमार, प्रेमराज, राजा कुमार, साकेत कुमार शामिल थे। इस बाबत रेस्क्यू टीम के इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शाम हो जाने के कारण बच्ची को नहीं ढूंढ पाया गया है, मंगलवार की सुबह फिर से रेस्क्यू किया जाएगा।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित