पंजाब

250 ग्राम गांजा सहित रामकृष्ण काबू, पुलिस रिमांड पर

अबोहर(शर्मा/सोनू जी): फिरोजपुर के डीआईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, सबइंस्पैक्टर बलजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त किलियांवाली रोड की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे रोककर तलाशी ली तो उससे 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान कंदू पुत्र हेतराम के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

Related posts

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा

दूध की थैलियां ले उड़े 4 किशोर, CCTV ने खोली पोल दुकानदार बोला नवरात्रे हैं भाई, माफ कर दिया

error: