पंजाब

प्लास्टिक के दानों की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम, सुशीला देवी : पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजीव चौक के पास एक टाटा ट्रक से 673 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 1.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल वाहन को भी कब्जे में लिया है। अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 26 अक्टूबर को राजस्थान नंबर के संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान प्लास्टिक दानों की बोरियों के नीचे छिपाकर रखे गए गांजे के 23 कट्टे बरामद हुए। ट्रक में प्लास्टिक दानों से भरे 767 बैग और 15 पोट भी मिले।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साबिर (34) निवासी उदयपुर और सनावर (19) निवासी मिर्जापुर, जिला खैरथल, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर भिवाड़ी में सप्लाई करने जा रहे थे। इसके लिए उन्हें दो लाख रुपये मिलने थे। पूछताछ में आरोपियों ने पहले भी दो बार इसी तरीके से गांजा सप्लाई करने की बात बताई है।
पुलिस ने सदर थाना गुरुग्राम में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related posts

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा

दूध की थैलियां ले उड़े 4 किशोर, CCTV ने खोली पोल दुकानदार बोला नवरात्रे हैं भाई, माफ कर दिया