पंजाब

दूध की थैलियां ले उड़े 4 किशोर, CCTV ने खोली पोल दुकानदार बोला नवरात्रे हैं भाई, माफ कर दिया

पानीपत,  धर्मवीर शर्मा : किशनपुरा क्षेत्र में सदानंद स्कूल के पास सुबह दूध की थैलियां चोरी करने पहुंचे चार किशोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। चारों ने पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध रखा था, लेकिन उनकी यह तरकीब काम नहीं आई। दुकानदार ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो चारों किशोरों की पहचान हो गई।मामला सामने आने के बाद दुकानदार चाहता तो पुलिस में शिकायत दे सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

दुकानदार का कहना है कि चारों किशोर जरूरतमंद परिवारों से हैं। ऐसे में उसने उनके खिलाफ कार्रवाई कराने के बजाय उन्हें माफ करना ही बेहतर समझा।दुकानदार ने कैमरे के सामने इस मामले पर ज्यादा कुछ बोलने से भी इनकार कर दिया। उसने बस इतना कहा कि माता के नवरात्र चल रहे हैं, मैंने बच्चों को माफ कर दिया। दूध की थैलियों की चोरी की यह घटना जहां सीसीटीवी में कैद हो गई, वहीं दुकानदार के इस फैसले ने मामले को एक अलग ही रंग दे दिया। चोरी की शिकायत करने के बजाय दुकानदार ने नवरात्रे के दिनों में चारों किशोरों को माफ कर दिया।

Related posts

बेटे की चाहत में किया जाता था परेशान, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत!

विधायक मनमोहन भड़ाना के निर्देश पर शुरू हुआ कार्य, विकास कुहाड़ ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ

नशा मुक्त वैशाली अभियान : अवैध शराब के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई!

error: