बिहार

फोटो जर्नलिस्ट के घर से अज्ञात चोरों ने लाखों की संपत्ति उड़ाई

दानापुर(आनंद मोहन): दानापुर थाना क्षेत्र के खगड़ी रोड़ नंबर तीन निवासी व दैनिक समाचार पत्र प्रेस छायाकार संतोष कुमार के बंद घर को अज्ञात चोरो ने निशाना बनाते हुए पांच हजार नगद समेत करीब 6 लाख के जेवरात ले भागे। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए आस पास के सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। उधर घटना की जानकारी होते होते ही छायाकार संतोष परिवार के वापस लौटने लगे है। पत्रकार संतोष कुमार विगत रविवार को परिवार के साथ बनारस व विध्‍यांचल व धार्मिक स्थल पर गये थे। घर के देखभाल के लिए अपने साला को चाभी दे रखे थे। गुरूवार की सुबह संतोष के दोस्‍त नीरज जब पहुंचा तो मुख्‍य द्वार पर ताला नही देखा व बगल का गेट खुला देखा। उसने इसकी सूचना संतोष पुलिस को देते हुए जब अंदर जाकर देखा तो अंदर सारा सामान बिखड़ा था। गोदरेज व उसका लॉकर टूटा पड़ा था उसमें रखा सारा जेवरात व पैसा गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए बताया कि ताला तोड़ा गया पर घर में प्रवेश छत के सहारे घुसा गया प्रतित होता है क्‍योकि मुख्‍य द्वार का ताला का कुंडी टूटने के बाद दरवाजा जाम है। वही स्‍थानीय लोगो ने बताया कि घर के पास लगा सीसीटीवी कैमरा पर भी कपड़ा लटका हुआ था। संतोष ने बताया कि सोने का हार चैन कान का बाली झुमका चार सेट नथिया पायल हीरा को नाक का कील समेत करीब छ: लाख के जेवरात चोरी हो गयी। इस संबंध में दानापुर थानाध्‍यक्ष अजीत कुमार साहा ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है, घटना की छानबीन की जा रही जल्‍द ही अपराधी गिरफ्त में होगे। पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

Related posts

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला बदमाश मंटू गिरफ्तार, कट्टा-तलवार और गोली बरामद!

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1427 मामलों का निबटारा, 28 वर्ष पुराने मामले का समाधान

मां कामाख्या दर्शन से इच्छाओं की पूर्ति होता है

error: