बिहार

ऑटो और बाइक की टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत

PicsArt 09 02 03

दानापुर(आनंद मोहन): दानापुर अनुमंडल के शाहपुर थाना क्षेत्र के डिबरा मोड़ के पास गुरुवार को दोपहर में ऑटो और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के कुछ देर बाद सड़क जाम की स्थिति बनी रही। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीनों मोटरसाइकिल सवार बिहटा से कॉलेज में नामांकन कर अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान हुई घटना। तीनों युवक की मौत के बाद परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है। तीनों मृतक की पहचान दानापुर थाना क्षेत्र के झखरी महादेव, गाभतल , नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री मोड़ के रूप में हुई है , तीनों मृतक का नाम टींकू सिंह के पुत्र सौरभ कुमार, विजय प्रसाद के पुत्र अनुराग कुमार, विनोद राय का पुत्र दीपक राय के रूप में हुई हैं। वहीं इस घटना के बाद मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही शाहपुर अपर थानाध्यक्ष धीरज कुमार अपने पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर तीनों शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के भेजा। क्षतिग्रस्त टेंपू और मोटरसाइकिल को जप्त कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित