उत्तरप्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री सहयोगी रहे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव का हुआ निधन

बलिया(सजंय कुमार तिवारी): आजीवन समाजवादी विचारधारा पर चलने वाले पूर्व प्रधानमंत्री के आजीवन सहयोगी उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव का निधन आज उनके गृह जनपद जौनपुर में हो गया।निधन की ख़बर सुनते ही उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया हैं।प्रेस को जारी शोक सन्देश मे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि स्व.ओमप्रकाश श्रीवास्तव जी आचार्य नरेंद्र देव के प्रेरणा से राजनीति में आए थे मेरे व्यक्तिगत अभिभावक के सामान थे मैं हमेशा उनसे मिल कर कुछ न कुछ सिखता था हम दोनो लोग एक साथ स्व.चंद्रशेखर जी के साथ रह कर काम करते थे।उनके जैसा सिद्धान्त की राजनीति करने वाले बिरले ही पैदा होते हैं।यह मेरी व्यक्तिगत क्षति हैं।
समाजवादी पार्टी बलिया के प्रवक्ता सुशील पाण्डेय”कान्हजी”ने कहा कि स्व.चंद्र्शेखर जी के साथ रहने एवं शुरुआती दिनो मेन कुछ समय बलिया में रहने के कारण भी स्व.ओमप्रकाश श्रीवास्तव जी का बलिया से अटूट लगाव था उनके निधन से समाजवादी विचर को बहुत बड़ी क्षति हुई हैं ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणो में स्थान प्रदान करें।

Related posts

यूट्यूबर पत्रकार मामले में थाना अध्यक्ष पर गिरा गाज एसपी शुभांक मिश्रा ने लिया एक्शन

हेलमेट मैन ऑफ इंडिया ने यमुना प्राधिकरण को ज्ञापन सौंपा

एक पैर से दिव्यांग बच्ची के हौसले के आगे जिला प्रशासन को भी झुकना पड़ा

error: