पंजाब

ट्रैफिक पुलिस द्वारा मास्क न लगाने व आवारागर्दी करने वाले युवकों के चालान काटे

अबोहर(रिपोर्ट शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी हरदयाल सिंह मान के दिशा निर्देशों पर फाजिल्का के एसएसपी दीपक हिलौरी, एसपीडी अजय राज सिंह, एसपीएच मनविंद्र सिंह, एसपी क्राईम एंव वूमैन अवनीत कौर सिद्धू, डीएसपी अबोहर राहुल भारद्वाज, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अबोहर ट्रैफिक प्रभारी गुरमीत सिंह के नेतृत्व में एएसआई बाज सिंह, एएसआई सतदेव, एएसआई सुरेंद्र कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने गली नं. 12 के बाहर नाकाबंदी कर रखी थी। जो युवक मस्ती करने के लिए बिना काम से बिना मास्क लगाए घूम रहे थे उनका चालान काटे व कईयों को वार्निंग देकर छोड़ा गया। ट्रैफिक प्रभारी गुरमीत सिंह ने लोगों से अपील की है कि बिना मास्क घर से बाहर न निकले। मास्क न लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।

Related posts

नशे की ओवरडोज के चलते एक नौजवान की हुई मौत!

“शहर जिंदा करो” – श्रीजल गुप्ता की पहल पर शहर को मिले पोर्टेबल टॉयलेट; व्यापार मंडल के सहयोग से तय होंगे स्थान

पंजाब रोडवेज के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी बसें रोकीं

error: