बिहार

साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वालो के खिलाफ प्रशासन शख्ती से निपटेगी!

अररिया(रंजीत ठाकुर): चेहल्लुम त्योहार मनाने को लेकर रविवार को बथनाहा ओपी के प्रांगण में ओपी अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई । ओपी अध्यक्ष ने कहा कि बथनाहा ओपी क्षेत्र में चेहल्लुम त्योहार मनाने को लेकर अबतक किसी भी संगठन या समूह के द्वारा आवेदन नही दिया गया है और न ही पूर्व में इस ओपी से किसी प्रकार का जुलूस के लिए लाइसेंस जारी किया गया है । उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के कारण राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है जिसको लेकर प्रशासन सतर्क है हर छोटी से छोटी घटना पर प्रशासन की नजर है । साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालो तथा शरारती तत्वों के खिलाफ शख्ती से पुलिस निबटेगी । विवादित स्थलों तथा संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी ।बिना अनुमति के जुलूस निकालने या भीड़ इकट्ठा होने पर करवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुवे शांति पूर्वक सभी लोग चेहल्लुम मनाए । बैठक में पूर्व मुखिया मो असलम ,मो जुबरेल ,देवनारायण ठाकुर , रंजेश चंद्र वर्मा ,ताराचंद दास , निवर्तमान सरपंच मो आबिद ,मो शहंशाह ,मो इशरार ,बंधु झा ,सोनापुर के निवर्तमान सरपंच पृथ्वी चंद दास ,मो एकराम ,विद्यानंद यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: