बिहार

हत्या से आक्रोशित लोगों ने एनएच जाम किया!

समस्तीपुर(रमेश शंकर झा): जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में किराना व्यवसाई चंद्र भूषण प्रसाद को अपराधियों ने गोली मारकर किया हत्या। इस हत्या कांड के बाद आक्रोशित लोगों ने मुसरीघरारी चौक पर एन एच 28 को जामकर नारेबाजी व आगजनी किया। इस जाम की वजह से मुसरीघरारी चौक पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। मिली जानकारी के अनुसार मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदा पेठिया बथुआ में किराना व्यवसाई की मोटरसाइकल सवार अपराधियों ने गोली मार दिया। घायल को आनन-फानन में इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कुछ लोगो द्वारा बताया जाता है कि किराना व्यवसाई चंद्र भूषण प्रसाद अपने दुकान पर बैठे थे। इसी बीच मोटरसाइकल सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग किया। वहीं फायरिंग के दौरान उन्हें पांच गोली शरीर में लगी जिससे घटनास्थल पर ही वह अचेत होकर गिर पड़े। उसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं परिजनों के अनुसार पूर्व में अपराधियों द्वारा व्यवसाई से रंगदारी की मांग किया गया था। जिसकी शिकायत पुलिस के वरीय पदाधिकारियों से किया गया था। लेकिन पुलिस प्रशासन रंगदारी की मांग के मामले को गंभीरता से लेती तो शायद किराना व्यवसायी की जान बच सकती थी।

Related posts

नदी थाना पुलिस ने 1.426 किलो गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार!

सहकारिता के माध्यम से विधान मंडल के सदस्यों एवं कर्मचारियों को सस्ती दर पर घरेलू उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराने की पहल

जीसस एंड मेरी एकेडमी में कंदील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा