बिहार

नहीं थम रहा कानून को हाथ में लेने का कारनामा, मोब्लिंचिंग का मामला हुआ वायरल

PicsArt 07 07 10

मनेर(आनंद मोहन): मनेर थाना क्षेत्र में मोब्लिंचिंग का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें दो युवकों को एक खंभे में बांधकर बुरी तरह पीटा गया है। हालांकि कुछ लोग बंधे युवक को बचाते हुए नजर आए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कानून को ठेंगा दिखाकर लोग जमकर जूता चप्पल से पिटाई कर रहे है। हालांकि इस वायरल वीडियो का न्यूज क्राईम 24 पुष्टि नहीं करता है लेकिन जिस तरह से पिटाई हो रही है उससे तो यही लगता है कि दो छोटे बच्चों को जिस तरह से लोगों ने पीटना शुरू किया है वह किसी हद तक सही नहीं है कानून को ठेंगा दिखाते हुए लोग इन दोनों युवकों को पीट रहे है। इस संबंध में मनेर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो हमें भी मिला है, इसकी सत्यता के लिए जांच की जा रही है जो भी दोषी होंगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित