बिहार

पटना में चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, ई-रिक्शा और बसों पर हुई सख्त कार्रवाई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देश पर शहर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पीरबहोर थाना क्षेत्र के बीएन कॉलेज मोड़ पर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

Advertisements
Ad 1

अभियान के दौरान 5 ई-रिक्शा और 3 बसों पर शमन शुल्क की कार्रवाई की गई। वहीं, तीन या तीन से अधिक बार चालान किए जा चुके पांच ई-रिक्शा चालकों और तीन बस चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

महा जुटान–3 में राजस्व सेवा अधिकारियों का शक्ति प्रदर्शन, न्याय और अधिकारों की लड़ाई का ऐलान

करे योग, रहे निरोग : योग शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़

ईओयू की बड़ी कार्रवाई : इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के ठिकानों पर छापेमारी में 55 करोड़ से अधिक संपत्ति उजागर…

error: