क्राइमबिहार

गलत हरकत करता देख पिता ने पीट-पीटकर पुत्र की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपित पिता को किया गिरफ्तार!

जमुई, मो० अंजुम आलम। जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत फोकसा गांव में भाई की पत्नी के साथ गलत हरकत करना भरत मांझी को मंहगा पड़ गया। पिता बेनी मांझी ने अपने दूसरे पुत्र जानो मांझी के साथ मिलकर भरत मांझी की पीट-पीट कर हत्या कर दी और शव को धान की खेत में फेंक दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा युवक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि पुलिस ने जांच के दौरान कुछ ही घंटों में मामले का उद्भेदन कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया।

घटना की जानकारी देते हुए एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि धान के खेत में भरत मांझी का शव छुपाने की सूचना मिली थी। घटना को गंभीरता को देखते हुए एसपी चंद्रप्रकाश द्वारा उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया। साथ ही एफएसएल टीम के द्वारा भी घटनास्थल का साक्ष्य जुटाया गया। घटना को लेकर पूछताछ किए जाने पर यह बात सामने आई कि आपसी विवाद के कारण भरत मांझी की हत्या उन्हीं के पिता और भाई जानो मांझी ने किया है। वही त्वरित कार्रवाई करते हुए बेनी मांझी को फोकसा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है एवं घटना में उपयोग किए जाने वाले खून लगा कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया गया है।

Related posts

लक्षित हस्तक्षेप कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग की हुई शुरुआत

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा