बिहार

हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(आदर्श, न्यूज़ क्राइम 24): बिहार लोकल बॉडीज संयुक्त संघर्ष मोर्चा बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 07 सितम्बर , 2021 से बिहार के नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत में होने वाले हड़ताल के समर्थन में पटना नगर निगम, पटना सिटी अंचल एवं अजीमाबाद अंचल के कर्मियों का आमसभा अजीमाबाद अंचल प्रांगण में सम्पन्न हुआ. आमसभा में तमाम कर्मियों ने एक स्वर में हड़ताल में शामिल होने का संकल्प लिया. विदित हो कि निकाय कर्मी नगर विकास में निदेशालय का गठन और नगर निकाय के स्वायतता पर हमला का विरोध कर रहे है. सभा को सम्बोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि बिहार के स्थानीय निकायों के कर्मियों के 12 सुत्री मांग को सरकार को प्रेषित किया गया है. निर्धारित अवधि तक मांग को पूरा नहीं किया गया तो 07 सितम्बर, 2021 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. नियमतीकरण की प्रक्रिया जबतक पुरी नहीं हो जाती है तबतक समान काम का समान वेतन लागू किया जाय.

Advertisements
Ad 1

प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार ने कहां न्यूनतम 18,000.00 रूपया का भुगतान किया जाय, पूरे बिहार में एक समान वेतनमान, सेवा शर्तों पेंशन लागू किया जाय. सभा को पटना नगर निगम स्टॉफ यूनियन के महासचिव निरज कुमार वर्मा, पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के सचिव रामाकन्त मण्डल, सुजीत पासवान, समन्वय समिति के रामदेव राम, मनोज कुमार, गौरव कुमार, सुरेन्द्र कुमार, शम्भु प्रसाद, रामदेव प्रसाद ने सम्बोधित किया. संचालन करते हुए समन्वय समिति के संयोजक मंगल पासवान ने कहा कि सरकार पूरी तरह से मजदूर विरोधी एवं दलित विरोधी है. 31 अगस्त , 2021 को पटना नगर निगम, मुख्यालय, मौर्यालोक पर प्रदर्शन किया जायगा।

Related posts

दो दिवसीय माटी का दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

शहीदों के स्मृति में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि विजय कुमार सिन्हा

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

error: