बिहार

एसएसबी मुख्यालय बथनाहा के मुख्य द्वार के समीप एसबीआई एटीएम का डीआईजी ने किया उद्घाटन

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के बथनाहा स्थित एसएसबी 56वीं वाहिनी मुख्यालय मुख्य द्वार के समीप शनिवार 28 अगस्त को भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा एटीएम का स्थापना किया गया है। जिसका उद्घाटन एसएसबी डीआईजी पूर्णिया, संजय कुमार सारंगी के कर कमलों से किया गया। मौके पर उपस्थित आरबीओ एसबीआई मधेपुरा राकेश कुमार को एटीएम सेवा शुरू कराने पर धन्यवाद दिया।वहीं श्री सारंगी ने कहा की एटीएम के खुलने से जहां एसएसबी जवानों को सुविधा मिलेगा तो वहीं ग्रामीणों भी सेवा से बंचित नहीं रहेंगें. उदघाटन समारोह में उपस्थित एसएसबी 56वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट मुकेश कुमार सिंह मुंडा, 52वीं वाहिनी के कमांडेंट वीरेन्द्र कुमार बर्मा, 45वीं वाहिनी के कमांडेंट हरे कृष्ण गुप्ता, एवं एस एसबी जवान सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. एटीएम के उद्घाटन होने से जवान सहित ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे. साथ ही 56वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय बथनाहा के द्वारा कराये गये इस कार्य की स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: