फूलवारीशरीफ(अजित यादव): पुलिस कॉलोनी स्थित कुमुदिनी एजुकेशनल कम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार को राम यतन सिंह मेमोरियल सोशल एक्सीलेंस अवार्ड तथा लेफ्टिनेंट कर्नेल प्रभा कुमारी मेमोरियल एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2021 के वितरण समारोह सह ट्रस्ट द्वारा संचालित कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर के छात्र -छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अनीसाबाद स्थित होटल पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल में किया गया . कुमुदनी एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा होटल पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल अनिसाबाद पटना में आयोजित वार्षिक समारोह में नगर परिषद फुलवारी शरीफ को राम यत्न सिन्हा सोशल एक्सेलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। नगर परिषद के अध्यक्ष एवं जनता दल यूनाइटेड के नेता मोहम्मद आफताब आलम ने अवार्ड प्राप्त किया। बता दें कि कुमुदनी ने इस वर्ष देश में 5 नगर निकायों और कंटोनमेंट बोर्ड का चयन किया है जिसमें बिहार से दानालपुर कैंटोनमेंट बोर्ड और फुलवारी शरीफ नगर परिषद शामिल है।
स्थल पर ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा कुमारी के साथ मुख्य अतिथि के रूप में दानापुर मिलिट्री हॉस्पिटल से जमाला बानो (डीपीएम), विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृतुन्जय कुमार सिंह, पद्मा श्री अवार्डी सिस्टर सुधा वर्गीज , मनीष सिंह (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा), पाठशाला के निदेशक सी शेखर, विभा कुमारी सभा स्थल पर मौजूद रहे। समारोह में देश के विभिन्न जगहों से चयनित डॉक्टर्स , हैल्थवर्कर्स , बैंकर्स , पुलिस ऑफिसर्स , सोशल वर्कर्स , टीचर्स, पत्रकार , नगर निकायों को राम यातन सिंह मेमोरियल सोशल एक्सीलेंस अवार्ड से नवाज़ा गया। साथ ही ट्रस्ट द्वारा चयनित 7 छात्रों रिद्धि गुहा , बबली कुमारी, चांदनी कुमारी ,अशी बरनवाल , मैराह जोसफ , रिया चक्रबोर्ती तथा शम्स अली को लेफ्टिनेंट कर्नेल प्रभा कुमारी मेमोरियल एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड के तहत छात्रवृति दी गयी। ट्रस्ट द्वारा संचालित कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर के छोटे छोटे बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति एवं फ़िल्मी गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति दे अवार्ड सेरेमनी में चार चाँद लगा दिया। मौके पर ट्रस्ट के द्वारा विगत एक वर्षों में ( मुख्यतः लॉकडाउन अवधि ) में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी कुमुदिनी मेरिट अवार्ड से नवाज़ा गया।
