उत्तरप्रदेश

गन्ने के खेत में मिली लहूलुहान युवती

कप्तानगंज(न्यूज़ साभार): बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एन एच 28 पर गौरा गांव के दक्षिणी तरफ सेंट मैरी स्कूल के पास गन्ने के खेत में 22 वर्षीय युवती का खून से लथपथ संदिग्ध परिस्थितियों में मिलना सनसनी पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना कप्तानगंज पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी गाड़ी से संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश युवती को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ0 पारसनाथ चौधरी के अनुसार महिला बेहोशी की अवस्था में थी। जिसके कारण उसके बारे में कुछ जान पाना संभव नहीं था।पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि युवती को किसी के द्वारा यहां लाकर मारपीट कर फेंक दिया गया है।थानाध्यक्ष कप्तानगंज ने अपनी वाहन से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया लेकिन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया बेहोशी के कारण युवती का नाम पता नहीं मिल पाया है। बस्ती पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का जायजा लिया जा रहा है डॉग स्कॉट के द्वारा महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है महिला के सर के पीछे चोट लगी है खून निकला है लेकिन अब स्थिति जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा सामान्य बताई जा रही है पहचान होते ही महिला के बयान के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा

कच्ची शराब को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप

error: