बिहार

22 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगा विहिप का हित चिंतक अभियान : मनोज सोनी

अररिया, रंजीत ठाकुर। विश्व हिंदू परिषद की ओर से 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक देशव्यापी हित चिंतक अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से रविवार को फारबिसगंज शहर के पटेल चौक स्थित महावीर मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए मनोज सोनी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का हित चिंतक अभियान समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का एक माध्यम है। अभियान के तहत लोगों को संगठन के विचारों, उद्देश्यों और सेवा कार्यों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकता, सामाजिक समरसता तथा संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सदस्यता बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज के बीच सेवा, संस्कार और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के दौरान घर-घर जाकर जनसंपर्क करने तथा मोबाइल के माध्यम से 20 रुपये का ऑनलाइन सहयोग कर लोगों को हित चिंतक अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

बैठक में अभियान की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान और क्षेत्रवार कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फारबिसगंज सहित पूरे अररिया जिले में अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। मौके पर मनोज सोनी, संजीव रजक, यशवंत शर्मा, आरव गुप्ता, पिंटू सोनी, अंकित गुप्ता, राजू यादव, राहुल सिंह, विश्वजीत कुमार, सत्यम झा, सोनू पासवान, राजा कुमार, अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

दुर्घटना में पिता की मौत के बाद सात बच्चों के भविष्य पर संकट

लापता गौरव उर्फ गोलू का नहीं मिला सुराग, गंगा घाट के पास मिली बाइक

प्रधानमंत्री मोदी के हरे गमछे पर RJD का तंज, एजाज अहमद बोले- तेजस्वी के खौफ में बदला भगवा रंग