उत्तरप्रदेश

दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी की कार्यकारिणी बैठक कक्ष में आहूत की गई

मुरादाबाद, अवनीत कुमार शर्मा :  दि बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी द्वारा 3 जून 2026 को लिए गए फैसले के आलोक में एल्डर्स कमेटी पूर्व चेयरमैन रमाशंकर गुप्ता को उनके पद से हटाए जाने एवं उनके स्थान पर सुधीर गुप्ता को एल्डर्स कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने के फैसले का अवलोकन किया गया ।सुधीर गुप्ता एडवोकेट के द्वारा एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन पद को अस्वीकार करने पर आज कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई ।जिसमे सर्वसम्मति से वरिष्ठता क्रम दूसरे स्थान पर आने वाले विजय गुप्ता एडवोकेट को एल्डर्स कमेटी का चेयरमैन बनाये जाने का प्रस्ताव रखा गया ।

इसी क्रम में एल्डर्स कमेटी के वरिष्ठता क्रम के अनुसार बार एसोसिएशन के वरिष्ठतम सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष विजय गुप्ता एडवोकेट को बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के द्वारा कार्यकारिणी कक्ष मे आमंत्रित किया गया और उनसे बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन पद को स्वीकार करने का प्रस्ताव किया गया जिस पर उन्होंने अपनी सहमति व्यक्त की तत्पश्चात कार्यकारिणी मे विजय गुप्ता एडवोकेट को सर्वसम्मति से दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी की एल्डर्स कमेटी का नया चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया । इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने उन्हें बधाई दी और कहा कि एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन के रूप में उनके नेतृत्व में आगामी चुनाव पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ किया जाएगा ।उनकी कार्यकारिणी से एल्डर्स कमेटी को जिस भी मदद की आवश्यकता होगी वह की जाएगी ।

कार्यकारिणी की मीटिंग का संचालन बार के महासचिव का कपिल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी के सदस्य महेश चंद्र त्यागी भी मौजूद थे ।बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजार हुसैन कोषाध्यक्ष अजय बंसल उपाध्यक्ष सचिन शर्मा संयुक्त सचिव आवरण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी, रमापंत पाण्डेय वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य आशीष उपाध्याय, शिवकुमार गौतम, जाबिर हुसैन, कैलाश कुमार, सुरेश सिंह कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पंकज शर्मा, काजल सिंह, सचिन कुमार, सुनील कुमार सक्सेना के साथ बार के कार्यालय प्रभारी विशाल भारद्वाज मौजूद रहे|

Related posts

मुरादाबाद में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व

गंगा नदी में दो युवक डूबे, दोनो युवकों की तलाश जारी, मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद

चित्रगुप्त भगवान का पूजन उत्सव घुमधाम से मनाया गया