उत्तराखंड, (न्यूज़ क्राइम 24) पौड़ी गढ़वाल से दुखद खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के अपने पैतृक गांव पंचूर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के हवाले से सामने आई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन की खबर से शोक की लहर है। रिपोर्टों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पंचूर स्थित उनके आवास पर उनका निधन हुआ। उनके निधन की पुष्टि पौड़ी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से विभिन्न समाचार माध्यमों ने की है।
मां का साया जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होता है। उनका स्नेह, त्याग, संस्कार और आशीर्वाद जीवनभर संतान का सबसे बड़ा संबल बने रहते हैं। 91 वर्षों की उनकी जीवनयात्रा के समापन से परिवार के लिए यह बेहद दुखद और भावुक क्षण है।
इस दुखद समाचार के बाद राजनीतिक एवं सामाजिक जगत से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित समस्त शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
