बिहार

पुलिस ने छापेमारी कर दो युवक सहित एक महिला स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

IMG 20210516 WA0080

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिला अंतर्गत के नगर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर रविवार 15मई को अररिया पुलिस ने ओम नगर से दो युवक को 19 पुड़िया लगभग 2 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त पिंटू कुमार रजक पिता स्वर्गीय लखन रजक, साकिन ओम नगर थाना, जिला अररिया,के बयान एवं निशानदेही पर रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचीरा मधुलत्ता में संयुक्त छापेमारी कर एक महिला स्मैक तस्कर सुनिता कुमारी उर्फ अनिता कुमारी पति चंदन कुमार सहित भाई अमित मेहता उर्फ टुनटुन मेहता पिता सदानंद मेहता दोनों साकिन पचिरा मधुलत्ता, थाना रानीगंज को 28ग्राम स्मैक एवं नगद 53,490/₹ के साथ धर दबोचा।
उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अररिया थाना कांड संख्या क्रमशः-390/21दिनांक-15/05/2021धारा-21(बी)/22/25एन०डी०पी०एस० तथा रानीगंज थाना कांड संख्या-132/21दिनांक-16/05/2021धारा-21(बी)/22(बी)/25एन०डी०पी०एस०एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.

img 20210516 wa0081591232894197745844

इस अभियान के छापेमारी दल में पुलिस उपाधक्षक सह थाना अध्यक्ष रानीगंज प्रकाश कुमार, अररिया थानाध्यक्ष पु०अ०नि०-सुनील कुमार एवं महेश पूर्वे तथा स०अ०नि मृत्युंजय सिंह, के साथ रिजर्व गार्ड मौजूद थे। वहीं गिरफ्तार महिला तस्कर कोविड जांच में पॉजिटिव पाया गया है। नशा कारोबारियों के विरुद्ध अररिया थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने अभियान चलाकर कई तस्करों को जेल भेज चुके हैं, जो बड़ी कामयाबी है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!