बिहार

आबादी क्षेत्र में लग रहे मोबाइल टावर का लोगों ने किया विरोध, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): चौक थाना क्षेत्र के कचौड़ी गली स्थित न्यू कॉलोनी में लग रहे मोबाइल टावर का मोहल्लेवासियों ने विरोध किया है. कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. वहीं पुलिस की भनक मिलते ही मोबाइल कंपनी कर्मियों ने काम बंद किया और चलते बने. वही दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने मिलकर सिटी अनुमंडलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आबादी क्षेत्र में टावर लगने की अनुमति निरस्त करने की मांग की है.

Advertisements
Ad 1

वहीं ज्ञापन सौंपने के बाद समाजसेवी राम जी योगेश का कहना था कि मोबाइल टावर कंपनी वाले बिना जांच पड़ताल के घनी आबादी वाले एरिया में मोबाइल टावर लगाने की परमिशन दे देता है, टावर की लोकेशन के आसपास कई स्कूल है, छोटे-छोटे बच्चे है, बुजुर्ग मरीज है इनपर  रेडिएशन का असर पड़ेगा, जो कि काफी खतरनाक है. यहां टावर लगाना उचित नही है. और ये कानूनी रूप से गलत है. इसी को लेकर वहां के लोगों ने आवेदन दिया है और अनुमंडलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर निरस्त करने की मांग की है, इस मौके पर समाजसेवी अंजू सिंह आपने सदस्यों साथ मौजूद थे।

Related posts

गौरीचक थाना पुलिस की छापेमारी में चार वारंटी गिरफ्तार, अग्रिम कार्रवाई जारी

सेवा क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण को लेकर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

नगर परिषद संपतचक का 157 करोड़ से अधिक का बजट पारित, सड़क-नाला और आधारभूत ढांचे पर सबसे अधिक खर्च होगा

error: