बिहार

राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह का भंडाफोड़ किया!

IMG 20210901 WA0085

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): आलमगंज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु से पुलिस ने स्कूटी सवार दो लुटेरा को गिरफ्तार किया है। साथ ही रात के सन्नाटे में राहगीरों से लूट पाट करने वाला गिरोह का भंडा फोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि रात्री गस्ती के दौरान गांधी सेतु पर स्कूटी पर सवार तीन संदिगध को रोका गया। जहां सभी संदिगध पुलिस को देख कर भागने लगा। वही गस्ती में तैनात पुलिस की टीम ने पीछा कर दो को स्कूटी के साथ घर दबोचा । वही एक भागने में सफल रहा। पुलिस ने अपराधियो की पहचान इमामपर का रहने वाला रवि कुमार और दूसरा मितन घाट का रहने वाला सुभाष कुमार के रूप में किया। वही फरार आरोपी की पहचान गुड्डू कुमार के रूप में किया है। पुलिस के कड़ी पूछ ताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने राहगीरों से लूट पाट करने की बात को स्वीकार किया। वही जांच में स्कूटी भी चोरी की पाई गई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियो से कड़ी पूछ ताछ कर रही है ,वही फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!