झारखण्ड

रूपा तिर्की मौत मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया

IMG 20210901 WA0086

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने रूपा तिर्की मौत मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है. रूपा तिर्की के पिता द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए आज कोर्ट ने यह आदेश दिया. मालूम हो कि 3 मई को रूपा तिर्की की लाश साहिबगंज के पुलिस लाइन स्थित एक सरकारी क्वार्टर में फंदे पर लटकी हुई मिली थीं. साहिबगंज पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया. इस मामले में जांच के बाद रूपा तिर्की की मौत को आत्महत्या बताया था. जिसे रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव ने स्वीकार नहीं किया और मौत की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की. उन्होंने अदालत को बताया कि उनकी पुत्री की मौत नहीं बल्कि हत्या की गयी थी. पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता आत्महत्या का रंग दे रही है. उनकी बेटी की मौत के बाद जिस परिस्थिति में शव मिला था उससे प्रतीत होता है कि वह आत्महत्या नहीं है. पुलिस ने भी रूपा की मौत के बाद उन्हें समय पर सूचना नहीं दी और जब पुलिस अधिकारियों से सवाल किया गया तो उन्होंने ठोस जवाब नहीं दिया।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार