झारखंड, (न्यूज़ क्राइम 24) मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार द्वारा मोरहाबादी मैदान में जियासोवा दिवाली मेले का उद्घाटन किया गया जो 3 नवम्बर, 2026 तक चंलने वाले इस मेलें JSLPS की ओर से पलाश, अदीवा एवं दीदी कैफे के लगभग 40 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से 150 से अधिक ग्रामीण महिला उद्यमी अपने हस्तनिर्मित उत्पादों एवं स्थानीय व्यंजनों की प्रदर्शनी और बिक्री कर रही हैं। यह मंच उन्हें व्यापक बाजार से जुड़ने और अपनी आजीविका सशक्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है।
मेले में सखी मंडल की महिलाओं द्वारा तैयार दाल, चावल, मसाले, खाद्य तेल, अचार एवं अन्य स्थानीय उत्पादों के साथ हस्तशिल्प, कपड़ा बुनाई और डोना-पत्तल निर्माण जैसी ग्रामीण आजीविका गतिविधियों का प्रदर्शन किया जा रहा है।वहीं, दीदी कैफे के माध्यम से झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों को भी प्रस्तुत किया जा रहा है।बाँस, पुआल और पारंपरिक चित्रकारी से सजे स्टॉल झारखंड की समृद्ध ग्रामीण संस्कृति, कला और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत कर रहे हैं। यह मेला ग्रामीण महिला उद्यमियों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने, उनकी आय बढ़ाने तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है।
