ताजा खबरेंबिहार

पटना पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी, 445 ग्राम गांजा बरामद

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। पुलिस महानिदेशक, बिहार पटना के आदेशानुसार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के विरुद्ध पटना पुलिस द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

पुलिस ने 445 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, सचिवालय पटना, डॉ. अनु कुमारी ने बताया कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है और आगे भी यह अभियान सख्ती से चलाया जाएगा।

Related posts

विश्व अल्जाइमर दिवस पर एम्स पटना में सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन

पटना सिटी में शराब और स्मैक के खिलाफ कार्रवाई, 17 गिरफ्तार!

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिले के सभी नागरिकों का बनवायें आभा कार्ड : डी एम

error: