क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटना में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, ज्वेलरी लूटकांड का आरोपी घायल, 4 गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना से बुधवार सुबह बड़ी खबर सामने आई, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस टीम लूटकांड के आरोपी के साथ हथियार बरामदगी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी दिलीप के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में 19 अप्रैल को हुई ज्वेलरी शॉप लूट से जुड़ा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात में 5-6 अपराधियों ने हथियार के बल पर दुकानदार को घायल कर करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे। पटना के एसएसपी कार्तिकेय कुमार ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उदित नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिसकी निशानदेही पर दिलीप और रोहन का नाम सामने आया। पूछताछ में दिलीप ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दी।

Advertisements
Ad 1

एसएसपी ने बताया कि लूट के बाद अपराधियों ने हथियार जक्कनपुर इलाके में छिपा दिया था। पुलिस जब आरोपी को लेकर हथियार बरामद करने पहुंची, तभी उसने देशी कट्टा से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी हेमंत झा घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें दिलीप के पैर में गोली लगी। पुलिस ने इस मामले में अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लूटे गए जेवरात की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। बिहार में चल रहे “ऑपरेशन लंगड़ा” के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी समस्तीपुर के ’24 अवतार धाम’ पहुंचे, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा

हजरत क़ासिम अ.स. की याद में निकला मेंहदी व अलम का मातमी जुलूस

पटना में मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, नगर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

error: