बिहार

एम्स में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 10 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में रविवार को 1 व्यक्ति कि मौत कोरोना से हो गयी जबकि 10 नए मरीजो को एडमिट कराया गया है जिनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है । एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में जहानाबाद के 90 वर्षीय शिवा यादव कि मौत हो गयी है । वहीं सोमवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 10 नये कोविड 19 पॉजिटिव मरीजो को भर्ती किया गया है जिसमे जमुई, पटना, नालंदा, छपरा, सितामढ़ी के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में 4 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं रविवार शाम तक एम्स आइसोलेशन वार्ड में कुल कोरोना संक्रमण से ग्रस्त 109 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Related posts

पटना में 376 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, झपटमार भी दबोचा गया

सावन की पहली सोमवारी से विराट रामायण मंदिर में रुद्राभिषेक शुरू, 33 इंच के लघु सहस्त्रलिंग पर होगी पूजा

विश्व स्तनपान सप्ताह : एनएमसीएच में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, मां और शिशु के स्वास्थ्य पर दिया गया जोर

error: