बिहार

बंद पड़े घर में ग्रिल काटकर चोरों ने लाखों के समान उड़ाए

अररिया(रंजीत ठाकुर): फारबिसगंज थाना क्षेत्र के हरिपुर डाक वार्ड संख्या 7 निवासी 60 वर्षीय शैलेन्द्र मल्लिक एवं 90 वर्षीय सुवंश लाल मल्लिक के बंद पड़े घर में दिनांक 10/04/2021 को अज्ञात चोरों ने ग्रिल काटकर एवं दरबाजे को तोड़कर घर में रखे बर्तन,जेवरात,गैस सिलेंडर, नए कपड़े,पानी वाला मोटर एवं रसोई के अन्य सामानों के साथ-साथ कई आवश्यक दस्तावेज भी चोरी कर अपने साथ ले गए।पीड़ित गृहस्वामी अपने घर पर नहीं रहते हैं,वे बाहर रहते हैं।इस संबंध में उनके रिश्तेदार शंकर दयाल मल्लिक ने फारबिसगंज थाना में आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है. दिये गए आवेदन में शंकरदयाल मल्लिक ने कहा कि मेरे चाचा शैलेन्द्र मल्लिक एवं मेरे मंझले दादा सुवंश लाल मल्लिक के खाली पड़े घर में जेवरात सहित कई सामानों की चोरी कर ली. शंकर दयाल मल्लिक ने बताया कि चोरी की इस घटना में करीब 5 से सात लाख रुपए मूल्य के समान चोरी होने का अनुमान है।

Related posts

पटना में 376 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, झपटमार भी दबोचा गया

सावन की पहली सोमवारी से विराट रामायण मंदिर में रुद्राभिषेक शुरू, 33 इंच के लघु सहस्त्रलिंग पर होगी पूजा

विश्व स्तनपान सप्ताह : एनएमसीएच में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, मां और शिशु के स्वास्थ्य पर दिया गया जोर

error: