बिहार

2011 से फरार नक्सली विनय यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेल!

शेरघाटी(सौरव कुमार): अनुमंडल पुलिस कार्यालय में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्स के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देश पर गुरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी मोड़ के समीप से दो मोबाइल फोन के साथ 2011 से फरार चल रहे एक नक्सली विनय यादव उर्फ विनय कुमार रविवार के दिन गुरुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली विनय यादव के द्वारा नक्सली के कोर कमिटी के सदस्यों से संपर्क रहने की बात स्वीकार किया है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि गुरुआ क्षेत्र में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर अपने पसंद के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने को लेकर मतदाताओं को दहशत फैलाने के उद्देश्य से डराया धमकाया जा रहा था। नक्सली विनय यादव किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। उसके ऊपर कोंच थाना में भी नक्सली कांड दर्ज है। यह 2011 से फरार चल रहा था।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: