बिहार

राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई

दिल्ली, सोनू कुमार : सर्वोच्‍च न्‍यायालय अयोध्या राम मंदिर में कथित दान चोरी की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग वाली कई याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा। 7 जुलाई को अयोध्या की एक अदालत ने राम मंदिर में दान राशि की कथित चोरी के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों में से तीन को एक दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया था। स्थानीय अदालत ने पिछले महीने की 29 तारीख को सभी आठ आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

पिछले महीने की 13 तारीख को राम मंदिर दान राशि के दुरुपयोग के आरोपों के बाद मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच समिति का गठन किया था।

Related posts

अपराध की योजना बना रहे दो बदमाश और दो विधि-विरुद्ध किशोर गिरफ्तार, लोडेड देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद!

मदरसों की सुरक्षा के लिए इमारत शरिया का बड़ा फैसला, कानूनी पहचान से लेकर शिक्षा सुधार तक 10 प्रस्ताव पारित

छठ घाटों का विधायक श्याम रजक ने किया निरीक्षण, पूजा से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश