बिहार

उपेन्द्र कुशवाहा की उपस्थिति में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माननीय श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी की उपस्थिति में विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी नए सदस्यों का स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल होने वालों में श्री नंदकिशोर यादव पब्लिक रिलेशन ऑफिसर(अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार),प्रवीण कुमार,सोमेश कुमार कुशवाहा, शब्बीर आलम अंसारी (राष्ट्रीय महासचिव अतिपिछड़ा मुस्लिम एकता मंच)शामिल हैं। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता रजनीश कुमार ने बताया कि इस अवसर पर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री एवं पार्टी के युवा नेता श्री दीपक प्रकाश , कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रशांत पंकज , श्री सुभाष चंद्रवंशी, श्री अंगद कुशवाहा, श्री चौधरी बसंत पटेल अंजलि कुशवाहा, ईo राजकुमार पासवान,रेयाजुद्दीन बखो,श्री अनिल यादव तथा जहानाबाद के जिलाध्यक्ष श्री पिंटू कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर नए सदस्यों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों एवं पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़कर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। पार्टी की ओर से उनका स्वागत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की गई।

Related posts

अपराध की योजना बना रहे दो बदमाश और दो विधि-विरुद्ध किशोर गिरफ्तार, लोडेड देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद!

मदरसों की सुरक्षा के लिए इमारत शरिया का बड़ा फैसला, कानूनी पहचान से लेकर शिक्षा सुधार तक 10 प्रस्ताव पारित

छठ घाटों का विधायक श्याम रजक ने किया निरीक्षण, पूजा से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश