बिहार

‘बिहार पेंशन दिवस’ पर 97.84 लाख पेंशनधारियों को मिले 1,423.94 करोड़ रुपये

पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी :  मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को ‘बिहार पेंशन दिवस’ की शुरुआत करते हुए राज्य के 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों* के बैंक खातों में 1,423.94 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की। यह राशि DBT के माध्यम से भेजी गई है।

लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जून 2026 की राज्य पेंशन योजना और मई-जून 2026 की NSAP पेंशन योजना की राशि शामिल है। कार्यक्रम से सभी जिलों के जिलाधिकारी, गणमान्य लोग और लाभार्थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

मुख्य घोषणाएं

  1. बिहार पेंशन दिवस: मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को ‘बिहार पेंशन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन सभी पात्र पेंशनधारियों के खाते में पेंशन की राशि DBT से पहुंचेगी।
  2. शत-प्रतिशत कवरेज: कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। इसके लिए ‘सहयोग शिविर’ और ‘पंचायत विकास दिवस’ पर अभियान चलाकर छूटे हुए लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा। जिनका आधार लिंक नहीं है उसे भी जल्द पूरा कराया जाएगा।
  3. पेंशन में बढ़ोतरी: सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये की गई है।

सीएम ने क्या कहा

Advertisements
Ad 1

मुख्यमंत्री ने कहा कि “यह सरकार की पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित जनकल्याणकारी व्यवस्था का प्रमाण है। राज्य सरकार का उद्देश्य सिर्फ आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद नागरिक के सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास को मजबूत करना है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वंचित वर्गों की सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है और पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार में इसका प्रभावी क्रियान्वयन हुआ है।

कौन रहे मौजूद

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई

बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए संगठन और सरकार का समन्वय मजबूत करेगा : सम्राट चौधरी

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा : लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

error: