शेखपुरा, उमेश कुमार : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026, रविवार को शेखपुरा जिले में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराई जाएगी।
इसको लेकर आज समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी
- परीक्षा केंद्र: जिले में कुल 08 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
रामाधीन महाविद्यालय शेखपुरा, इस्लामिया उचित विद्यालय शेखपुरा, डीएम उच्च विद्यालय शेखपुरा, उच्च विद्यालय बरबीघा, राज राजेश्वर उच्च विद्यालय बरबीघा, संजय गांधी स्मारक महिला कॉलेज शेखपुरा, मुरलीधर मुरारका बालिका उच्च विद्यालय शेखपुरा, रामप्रसाद भागवती चरण आदर्श टाउन उच्च विद्यालय बरबीघा। - अभ्यर्थी संख्या: कुल 3000 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
- समय: परीक्षा एकल पाली में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक होगी।
रिपोर्टिंग समय: प्रातः 09:30 बजे
प्रशासन के निर्देश
बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुरक्षा के साथ कराई जाए। सभी केंद्रों पर समय से पूर्व पेयजल, बिजली, शौचालय, प्रवेश व्यवस्था जैसी आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। परीक्षा सामग्री की गोपनीयता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती, केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कदाचार या किसी भी अवांछित गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपस्थित
बैठक में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
