बिहार

शेखपुरा में 65,139 पेंशनधारियों को मिले 9.54 करोड़ रुपये

शेखपुरा,  उमेश कुमार : बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा ‘बिहार पेंशन दिवस’ के अवसर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में 1100 रुपये की बढ़ी हुई दर से पेंशन राशि का अंतरण किया गया। इसका लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की उपस्थिति में शेखपुरा समाहरणालय के मंथन सभागार में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के तहत शेखपुरा जिले के 65,139 लाभुकों के खातों में कुल 9,54,64,200 रुपये DBT के माध्यम से हस्तांतरित किए गए।

जिलेवार योजना के अनुसार वितरण:

  1. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना: 34,910 लाभुकों को 4,12,19,900 रुपये
  2. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना: 15,737 लाभुकों को 3,46,21,400 रुपये
  3. लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना: 5,648 लाभुकों को 62,96,400 रुपये
  4. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना: 2,521 लाभुकों को 55,46,200 रुपये
  5. बिहार निःशक्तता पेंशन योजना: 5,660 लाभुकों को 63,21,700 रुपये
  6. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना: 663 लाभुकों को 14,58,600 रुपये

कार्यक्रम में उपस्थिति

मंथन सभागार में अपर समाहर्ता श्री लखींद्र पासवान, उप विकास आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक सुश्री माधुरी कुमारी, सहायक निदेशक सुश्री श्वेता कौर सहित अन्य पदाधिकारी एवं सभी पेंशन योजनाओं के लाभुक उपस्थित थे।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: