ताजा खबरेंबिहार

देखें सूची : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस समेत 29 अधिकारियों का तबादला

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 27 आईपीएस समेत कुल 29 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 13 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है, जबकि कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

तबादला आदेश के तहत पूर्णिया की एसपी रही स्वीटी सहरावत को विशेष शाखा में एसपी नियुक्त किया गया है। उनकी जगह शौर्य सुमन को पूर्णिया का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है। राजधानी पटना के तीनों नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) को भी बदल दिया गया है। इसके अलावा भागलपुर और गया में नए नगर एसपी तथा गया एवं दरभंगा में नए ग्रामीण एसपी की तैनाती की गई है।

खगड़िया के एसपी राकेश कुमार को बीएमपी/बीसैप-5, पटना का समादेष्टा बनाया गया है। कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला को बीसैप-7, कटिहार का समादेष्टा नियुक्त किया गया है। औरंगाबाद एसपी अम्बरीष राहुल को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में सहायक निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शेखपुरा एसपी बलिराम कुमार चौधरी को विशेष शाखा में एसपी (सुरक्षा) बनाया गया है। वहीं रामानंद कौशल को सीआईडी का एसपी तथा चंद्र प्रकाश को बीसैप-10, पटना का समादेष्टा नियुक्त किया गया है। जहानाबाद एसपी अपराजित को बीसैप-16, पटना का समादेष्टा बनाया गया है। इसके अलावा बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी मनोज राम को सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय, नाथनगर का प्राचार्य नियुक्त किया गया है।

13 जिलों के नए पुलिस कप्तान

– कुमार गौतम – बेतिया एसपी
– उपेंद्र नाथ वर्मा – औरंगाबाद एसपी
– अमितेश कुमार – बांका एसपी
– शौर्य सुमन – पूर्णिया एसएसपी
– हिमांशु – शेखपुरा एसपी
– Rajesh Kumar – बगहा एसपी
– शुभांक मिश्रा – वैशाली एसपी
– शिखर चौधरी – कैमूर एसपी
– विक्रम सिहाग – सहरसा एसपी
– भानु प्रताप सिंह – खगड़िया एसपी
– परिचय कुमार – कटिहार एसपी
– कोटा किरण कुमार – जहानाबाद एसपी
– शैलेन्द्र सिंह – शिवहर एसपी

नए नगर एवं ग्रामीण एसपी

– शैलजा – पटना पूर्वी नगर एसपी
– संकेत कुमार – पटना पश्चिमी नगर एसपी
– ममता कल्याणी – पटना मध्य नगर एसपी
– अतुलेश झा – भागलपुर नगर एसपी
– अभिनव – गया नगर एसपी
– दिव्यांजलि जायसवाल – गया ग्रामीण एसपी
– साक्षी कुमारी – दरभंगा ग्रामीण एसपी

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

सीएम सम्राट चौधरी, सीतामढ़ी में ₹1000 करोड़ से बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर, 2030 तक हर गांव में PNG

error: