ताजा खबरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने रानी दुर्गावती विवि के 36वें दीक्षांत समारोह व योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा

मध्यप्रदेश, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए।

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि रानी दुर्गावती साहस और वीरता की प्रतीक थीं और उनकी प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों को मिलती रहेगी। उन्होंने आदिवासी समुदायों, वंचित वर्गों और बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि ‘विकसित भारत-2047’ का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।

योग दिवस कार्यक्रम में हुईं शामिल:

राष्ट्रपति मुर्मु जबलपुर के सदर इलाके स्थित गैरीसन ग्राउंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। यहां उन्होंने योगाभ्यास कर योग को दिनचर्या में अपनाने का संदेश दिया।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान का करेंगी दौरा:

राष्ट्रपति मुर्मु सोमवार को श्योपुर स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगी। इस दौरान वे चीतों की देखभाल करने वाले कर्मियों और उद्यान के कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी कार्यशैली की जानकारी लेंगी।

Related posts

तीसरे अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा पत्रकारिता सम्मेलन–2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे पत्रकार शशि भूषण कुमार

सड़क हादसे के बाद बवाल, कई वाहनों में लगाई आग

विश्व का दूसरा एवं भारत का सबसे बड़ा ज्वेलरी शो IIJS का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया

error: