क्राइमताजा खबरेंबिहार

रिटायर्ड पुलिसकर्मी से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, नदी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र में मिजोरम पुलिस से सेवानिवृत्त एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और परिवार को जान से मारने व पोते के अपहरण की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार, जेठुली निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी शिवचंद्र राय के पुत्र राजन कुमार के मोबाइल पर 22 जून 2026 को कॉल कर आरोपियों ने सेवानिवृत्ति के बाद मिले लगभग एक करोड़ रुपये में से 25 लाख रुपये रंगदारी की मांग की। रकम नहीं देने पर शिवचंद्र राय की हत्या करने तथा उनके पोते का स्कूल जाते समय अपहरण कर हत्या करने की धमकी दी गई। इसके बाद 1 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे राजन कुमार के व्हाट्सएप पर फिर से धमकी भरा संदेश भेजा गया, जिसमें अगले दिन तक 25 लाख रुपये नहीं देने पर बेटे का अपहरण कर 50 लाख रुपये फिरौती मांगने और फिरौती नहीं मिलने पर हत्या करने की धमकी दी गई।

फतुहां अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी खंड-1 के अवधेश कुमार ने बताया की मामले की गंभीरता को देखते हुए नदी थाना में कांड संख्या 265/2026 दर्ज कर थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल संजीव कुमार राय (39 वर्ष), पिता- शिवशंकर राय, निवासी- जेठुली, थाना नदी, जिला पटना को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त vivo कंपनी का मोबाइल फोन तथा एयरटेल का सिम कार्ड बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, इस्तेमाल किया गया सिम कार्ड चोरी का था। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

गौरीचक में टी वी एस शोरूम पर बदमाशों का धावा : मालिक व कर्मचारियों से मारपीट

चैनपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, संपतचक के छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा की नई सुविधा

बिहार में राज्य स्तरीय अल्पसंख्यक दर्जे की मांग फिर तेज, अधिवक्ता अनवर आलम ने सरकार से की पहल की अपील

error: