क्राइमबिहार

घुरना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 147 बोतल नेपाली शराब बरामद!

अररिया, रंजीत ठाकुर। घुरना थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 147 बोतल नेपाली शराब बरामद की है। यह कार्रवाई घुरना थाना क्षेत्र के पथराहा सैनिक पक्की सड़क के किनारे की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस गश्ती के दौरान सड़क किनारे एक संदिग्ध बोरा पड़ा मिला। संदेह होने पर जब बोरे की तलाशी ली गई तो उसके अंदर से ‘दिलवाले’ ब्रांड की कुल 147 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि शराब वहां किसने रखी थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घुरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

प्रधानमंत्री 20 नवंबर को रखेंगे सकरी और रैयाम चीनी मिल की आधारशिला : मंत्री

महावीर मंदिर में भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा, अब स्वास्थ्य के देवता के भी कर सकेंगे दर्शन

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर पटना विमेन्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

error: