बिहार

डॉक्टर्स डे पर पारस हेल्थ में चिकित्सकों का सम्मान, सेवा भावना को किया गया नमन

फुलवारीशरीफ, अजीत। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर पारस हेल्थ, पटना में “ग्रैटिट्यूड वीक” के तहत भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों को उनकी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा, समर्पण और मरीजों के प्रति मानवीय संवेदनाओं के लिए सम्मानित किया गया. इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ बताया।

समारोह का मुख्य आकर्षण पारस हेल्थ के नव नियुक्त जोनल डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह का औपचारिक स्वागत एवं परिचय रहा. अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया तथा उनके नेतृत्व में संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास जताया।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर पारस हेल्थ के ग्रुप चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर विनीत अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि डॉक्टर केवल बीमारियों का इलाज नहीं करते, बल्कि मरीजों और उनके परिवारों में उम्मीद और विश्वास भी जगाते हैं. उन्होंने कहा कि पारस हेल्थ की सबसे बड़ी पूंजी उसके अनुभवी और समर्पित चिकित्सक हैं, जिनकी बदौलत अस्पताल गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. दीपक सिंह के नेतृत्व में अस्पताल मरीजों को और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा। कार्यक्रम में सभी चिकित्सकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न एवं शुभकामनाएं दी गईं. साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षित, विश्वसनीय और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर डायरेक्टर जनरल सर्जरी डॉ. ए.ए. हई, डॉ. प्रकाश सिन्हा, डॉ. कुमार अभिषेक, डॉ. अंबुज कुमार, डॉ. नीरज झा, डॉ. वीर अभिमन्यु पंडित, डॉ. कुमारी अर्चना, डॉ. विवेक रंजन, डॉ. रश्मि प्रसाद, डॉ. शेखर केसरी, डॉ. चंदन किशोर, डॉ. बिनीता सिन्हा, डॉ. नाज़िया निगार, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. शशि कुमार, डॉ. जावेद अनवर, डॉ. वेद प्रकाश सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी एवं अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि वर्ष 2013 में शुरू हुआ पारस हेल्थ, पटना बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है, जहां परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड से लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र भी संचालित है. अस्पताल अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से बिहार और आसपास के राज्यों के मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

Related posts

घुरना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 147 बोतल नेपाली शराब बरामद!

बिग अपोलो अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी सेवा का हुआ शुभारंभ, डॉक्टर दिवस एवं आठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

चिकित्सकों को कर्तव्यनिष्ठ होना चाहिए : पद्मश्री डॉ जितेंद्र कुमार सिंह

error: