बिहार

छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए तैयार है कंगन घाट

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के सुविधाओं का पूरा ख्याल रखते हुए पटना जिला प्रशासन, पटना नगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है।कंगन घाट छठ पूजा समिति अध्यक्ष प्रदीप काश ने बताया कि इसी का परिणाम है कि कंगन घाट में युवाओं को आकर्षित करने के लिए पटना नगर निगम की ओर से सेल्फी प्वाइंट “आई लव पटना” बनाया गया है।

दूसरी ओर पिछले साल की भांति सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र द्वारा सैंड आर्ट बनाया जा रहा है जिसका थीम भगवान भास्कर में समाहित होते हुए स्वर कोकिला पदम् श्री शारदा सिन्हा है।घाट को समुचित व्यवस्था में निगम के कार्यपालक अधिकारी आशुतोष कुमार और उनके सहयोगी सदस्य, वार्ड नंबर 66 के पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव पूजा समिति के सदस्य गण दिन रात जुटे हैं।

Related posts

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 5400 पाउच शैंपू के साथ बाइक सवार गिरफ्तार!

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद