बिहार

राजद नेताओं ने दी बकरीद की मुबारकबाद, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Lalu Prasad Yadav, पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi एवं नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav समेत राजद परिवार के नेताओं ने देशवासियों, खासकर मुस्लिम समुदाय को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की मुबारकबाद दी है। नेताओं ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है।

Advertisements
Ad 1

राजद नेताओं ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा मुस्लिम समुदाय का एक पवित्र त्योहार है, जो कुर्बानी, त्याग, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देता है। यह पर्व समाज में अमन-चैन, सौहार्द और एकता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। मुबारकबाद देने वालों में सांसद Misa Bharti, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, डॉ कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, प्रो. मनोज कुमार झा, सुरेंद्र प्रसाद यादव, सुधाकर सिंह, संजय यादव, डॉ सुनील कुमार सिंह, कार्तिकेय सिंह, अशोक कुमार सिंह, डॉ तनवीर हसन, आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम, डॉ शमीम अहमद, इसराइल मंसूरी, सुरेश पासवान, रणविजय साहू, शक्ति सिंह यादव, कारी मो. शोहैब, नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, डॉ उर्मिला ठाकुर एवं एजाज अहमद सहित कई नेता शामिल हैं। नेताओं ने कहा कि कुर्बानी का यह पर्व सभी के जीवन में सलामती, खुशहाली और भाईचारे का संदेश लेकर आए तथा समाज में प्रेम और सद्भाव को और मजबूत करे।

Related posts

बिदुपुर थाना क्षेत्र में युवक को थप्पड़ मारने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा : 2 की मौत, 5 लापता

प्रेमालोक मिशन स्कूल में समर कैंप के साथ फेंसिंग प्रशिक्षण बना आकर्षण का केंद्र

error: