बिहार

गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा : 2 की मौत, 5 लापता

बाढ़, न्यूज़ क्राइम 24। बिहार के बाढ़ क्षेत्र में गंगा नदी में गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। उमानाथ गंगा घाट के सामने बीच नदी में खेतिहर मजदूरों और किसानों से भरी एक छोटी डेंगी नाव अचानक पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय किसान रोज की तरह परवल की फसल तोड़ने के लिए नाव से दियारा क्षेत्र जा रहे थे। बताया जा रहा है कि छोटी नाव पर क्षमता से अधिक करीब 11 से 12 लोग सवार थे। इसी दौरान बीच नदी में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने कई लोगों को बचाने की कोशिश की, जबकि घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। प्रशासन ने बताया कि SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया और गंगा नदी में लापता लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों के अनुसार, नाव पर अधिक लोगों के सवार होने की वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से नदी पार करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करने और ओवरलोडिंग से बचने की अपील की है।

Related posts

हजरत क़ासिम अ.स. की याद में निकला मेंहदी व अलम का मातमी जुलूस

पटना में मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, नगर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

शिया समुदाय के मातमी जुलूस का शर्बत-पानी से स्वागत

error: