बिहार

आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ खाक!

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के पथराहा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-03 मेहता टोला में अचानक आग लग जाने से दो घरों में रखें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पथराहा वार्ड संख्या 03 निवासी मो०मोजिम के घर के पास मवेशी हेतु जलाये गए अलाव घूरा।से अचानक आग लग गई,जिससे दो घर जलकर खाक हो गए।घटना आज रविवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जाती है। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस संबंध में पीड़ित गृह स्वामी का कहना है कि अलाव को बुझा दिया गया था,फिर भी शायद उसमें आग बच गई थी,जिससे यह हादसा हो गया।इस अग्निकांड में घर में रखे अनाज ,कपड़े,जेवरात, जमीन का दस्तावेज सहित अन्य जरूरी कागजात भी जलाकर राख हो गए,जिसमें करीब 6-7 लाख की क्षति का अनुमान लगाया जाता है।

वही पीड़ित गृह स्वामी ने बताया कि 2 महीने पूर्व बेटी की शादी हुई थी और उसके गहने फर्नीचर आदि सभी जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।वहीं पड़ोसियों द्वारा उनके खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है।घटना की सूचना पा कर घूरना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया,जबकि पथराहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो० सज्जाद ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

Related posts

पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए 112 चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

खुसरूपुर में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 30 लीटर स्प्रिट बरामद!

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

error: