उत्तरप्रदेश

तेज रफ्तार कार तालाब में घुसी चालक की मौत!

बलिया(संजय कुमार तिवारी): रतसर स्थानीय कस्बे से पाँच सौ मीटर पश्चिम रतसर -एकइल मार्ग पर बंद पड़े पेट्रोल पंप के बगल में स्थित एक तालाब में रविवार को अपराह्न करीब 1.30 बजे रतसर से पूर की तरफ जा रही तेज रफ्तार डस्टर कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे तालाब में घुस गई। कार के तालाब में घुसते ही राहगीरों एवं आसपास के लोगो ने शोर मचाना शुरू कर दिया।कुछ युवक ने पानी मे घुसकर कार का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे।तब तक पुलिस की पीआरवी वैन भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। पानी मे डूबने से मौत हो गयी। आन्नफन्न मे ग्रमीणो के सहयोग से स्थानीय सीएचसी लाया गया जहा के डाक्टर मृत्क घोषित कर दिया ।मृत्क चालक व मालिक 28 वर्षिय शशिभूषण सिह पुत्र उदयनरायण निवासी बसन्तपुर थाना सुखपुरा के रहने वाले । मृत्क के पास से अधार कार्ड और मोबाइल मिला जिस अधार पे उस के घर सुचना दिया गया ।मृत्क एकलौता पुत्र रहा ।प्रशासन और ग्रामीम के काफी प्रयास के बाद निकालने मे आधा घन्टे लग रहै ।सुचना के बाद मौके पर गड़वार थानाध्यक्ष दुर्गेशवर मिश्रा स्थानीय चौकीइचार्ज अतुल कुमार मिश्र ।पुलिस कस्टडी मे शव को बलिया पोस्टमार्टम हाउस बलिया भेज दिया गया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

एक्स आर्मी और एक्स सीआरपीएफ के जवान ने अपने खर्च से सड़क हादसे में घायल लोगों की करते है सेवा

मुंडन संस्कार के दौरान दो युवक और दो युवतियों की डूबने से चार की हुई मौत!

आदि शंकराचार्य जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मज्ञान और युवा जागरण पर जोर:रीना त्रिपाठी

error: