अररिया, रंजीत ठाकुर। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के निष्पादन को लेकर जोगबनी थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में फरार चल रहे वारंटियों के बीच हड़कंप मच गया है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जोगबनी थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर वार्ड संख्या-2 निवासी बासो मंडल के पुत्र किशन कुमार मंडल तथा जोगबनी वार्ड संख्या-4 निवासी रामचंद्र साह के पुत्र महेश साह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
