क्राइमबिहार

अपराधियों ने सरेआम अधिवक्ता को मारी गोली, हालत नाजुक!

दानापुर(आनंद मोहन): लॉकडाउन में भी अपराधियों का बोलबाला है, लगातार अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे हैं और पटना पुलिस अपराध को रोकने में पूरी तरह फेल है। दानापुर अनुमंडल अंतर्गत में हत्या , लूट, चोरी , गोलीबारी की वारदात जारी है, फिर भी अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस पूरी तरह फेल है। ताजा मामला दानापुर अनुमंडल अंतर्गत के दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना छोटी हवेली में मो० अरशद हुसैन उर्फ वकील साहब को बदमाशो ने ताबतोड़ तीन गोली मारकर जख्मी कर दिया है, वही गंभीर रूप जख्मी नेता को इलाज सगुना निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वही पूर्व में भी आपसी वर्चस्व और पैसे के लेनदेन में जमकर मारपीट हुई थी। उन्होंने बताया कि गोली मारने वाले अपराधी कार से आए थे। बताते चले कि 24 फरवरी को पहले विशाल, पंचम, विक्की, संटू राय और विधान से पहले मारपीट हुई थी। उस केस में विधान जेल में है। बाकी लोग बाहर थे। उन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। इनके खिलाफ दानापुर थाना में 154/21 पैर में गोली मारने का केस दर्ज है। आरोपियों ने भी काउंटर केस कर रखा है.

आज दूसरे पक्ष ने घर पहुँचकर दिनदहाड़े तीन गोली मार कर घायल कर दिया हैं। अपराधियों ने जदयू नेता सह अधिवक्ता को गोली मारकर हथियार लहराते हुए भागने में सफल रहा। घटना के कारण खबर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार शाहा अपने पूरे दलबल के साथ स्थल पर पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच की एवं उन्होंने ने बताया कि घायल व्यक्ति को तीन गोली लगी है , अपराधियों को गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है , ताकि अपराधी की पहचान हो सके। घटना की पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

मारवाड़ी महिला समिति, पटना सिटी ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह

लक्षित हस्तक्षेप कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग की हुई शुरुआत

लक्षित हस्तक्षेप कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग की हुई शुरुआत