झारखण्ड

पुलिस पर किया हमला, दारोगा को भीड़ ने पीटा, 1 कारोबारी गिरफ्तार!

IMG 20210503 WA0029

बोकारो: सिटी थाना क्षेत्र के दुन्दीबाग के मुख्य बाजार में कई कारोबारियों ने अपना दुकान खोल रखा था. जिसे काफी संख्या में बाजार में भीड़ देखने को मिल रही थी. जिसके कारण कोरोना का खतरा भी बढ़ रहा था. जब पुलिस उसे बंद कराने और भीड़ को कम करने पहुंची तो कारोबारियों ने पुलिस पर हमला कर दिया. कारोबारियों ने दरोगा पिंकू कुमार सिंह को पीटा. जिसे दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि दून्दीबाग के मुख्य बाजार में लगातार भीड़ लग रही थी. जिसे कम करने के लिए पुलिस अपने दल बल के साथ बाजार पहुंची थी. पुलिस के पहुंचते ही बाजार में उपस्थित कारोबारियों ने हमला कर दिया जिसे एक दारोगा घायल हो गया. फिलहाल स्थिति पर नियत्रंण पाते हुए . बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. घटनास्थल पर वरीय अधिकारी मौजूद है. पुलिस ने बताया कि 1 कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. और उसे पूछताछ की जा रही है।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार