बिहार

क्यूआर कोड भेजकर पैक्स अध्यक्ष से मांगी गई एक लाख की रंगदारी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ में क्यूआर कोड के जरिए एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर पीड़ित व्यक्ति ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। फुलवारी शरीफ प्रखंड के आलमपुर गोणपुरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजीव रंजन ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि 7 जून की शाम करीब 5:33 बजे उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबरों से कॉल आया था. फोन करने वाले व्यक्ति ने व्हाट्सएप के माध्यम से एक क्यूआर कोड भेजा और उस पर एक लाख रुपये ट्रांसफर करने का दबाव बनाया।

आरोप है कि रुपये नहीं भेजने पर आरोपी ने जान-माल के नुकसान की धमकी दी और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी. धमकी मिलने के बाद पीड़ित और उसके परिवार के सदस्य भय और तनाव में हैं। पीड़ित ने अपने आवेदन में संबंधित मोबाइल नंबरों का भी उल्लेख किया है और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisements
Ad 1

थाना अध्यक्ष जानीपुर ने बताया कि पूरे मामले का जल्दी खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अज्ञात नंबर से आने वाले धमकी भरे कॉल, संदेश या क्यूआर कोड संबंधी मांगों पर तुरंत भरोसा न करें और इसकी सूचना पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन को दें।

Related posts

पित्ताशय कैंसर पर मंथन के लिए जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ

नवाबगंज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण, प्रशासन से हटाने की मांग

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई : चीनी, धान बीज और दो बाइक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार!

error: